बसनी उपकेंद्र बनेगा विकास का आधार, दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ: विधायक डॉ. अवधेश सिंह

3.20 करोड़ की लागत से बनने वाले उपकेंद्र का भूमि पूजन, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

वाराणसी : पिंडरा क्षेत्र के दल्लूपुर गांव में रविवार को आयोजित एक भव्य समारोह में 3 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का भूमि पूजन किया गया। पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर उपकेंद्र निर्माण की आधारशिला रखी।

इस अवसर पर विधायक डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जनता को मूलभूत सुविधाएं—सड़क, पानी और बिजली—समय पर और सुलभ रूप से मिलें। उन्होंने कहा कि यह उपकेंद्र क्षेत्र के लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा।

डॉ. सिंह ने कहा, “यह इलाका अब तक दूरस्थ उपकेंद्रों पर निर्भर था, जिससे आए दिन फाल्ट और वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी। अब नए उपकेंद्र के बन जाने से क्षेत्रवासियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।”

इस मौके पर अधीक्षण अभियंता रामावतार और अधिशासी अभियंता हेमंत सिंह ने बताया कि यह उपकेंद्र जनपद में स्वीकृत 12 उपकेंद्रों में से पहला है, जिसका निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इससे 25 से अधिक गांवों को सीधा लाभ मिलेगा।

एसडीओ शुभम जैन ने बताया कि इस उपकेंद्र से पिंडरा, नेवादा और हरहुआ जैसे उपकेंद्रों का लोड भी कम होगा। इसे हरहुआ विद्युत स्टेशन से जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम में एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, जेई शिव शंकर वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, महामंत्री जे.पी. दुबे, रविशंकर मिश्रा, डॉ. दीपक सिंह, अजय पटेल, आशीष सिंह, अतुल रावत, पंकज चौरसिया, कन्हैया पटेल, दिलीप सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

भूमिपूजन से पूर्व ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने बैंड-बाजे और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधायक का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों की विद्युत संबंधी समस्याएं भी सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा