राष्ट्र की प्रगति में संविधान का बड़ा महत्व है-जस्टिस गोविन्द माथुर

राष्ट्र की प्रगति में संविधान का बड़ा महत्व है-जस्टिस गोविन्द माथुर

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी) आशा ट्रस्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बोले उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पूर्व मुख्य न्यायाधीश नें बच्चों से संवाद किया और अपनें वक्तव्य में उन्होंने बताया कि संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख दिये। और कहाकि किसी राष्ट्र की प्रगति के लिये उसके संविधान का अत्यधिक महत्व होता है।

 

व्यवस्थित संविधान देश की मजबूती और विकास का द्योतक है। यह बात इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविन्द माथुर ने रविवार को सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा भंदहाँकला कैथी ग्राम में संचालित आशा पुस्तकालय एवं अध्ययन केंद्र में छात्र छात्राओं से संवाद के दौरान कही। उन्होंने एक अन्य देश का उदाहरण देते हुये कहा कि भारत के साथ ही एक अन्य को भी स्वाधीनता मिली थी। भारत को जहां एक व्यवस्थित संविधान मिला वहीं दूसरे देश के पास 25 वर्षों तक कोई निश्चित संविधान ही नही था।

नतीजा आज सामने है कि वह देश विकास के तमाम मानकों में काफी पिछड़ा हुआ है और हम दुनियाँ की बड़ी ताकत बनने की और अग्रसर हैं, अतिथियों का अभिनंदन करते हुये आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय जी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा बालिकाओं की शिक्षा और व्यक्तित्व विकास के लिये 6 स्थानों पर लाइब्रेरी का संचालन किया जा रहा है । आशा ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में बोलते हुये। न्यायमूर्ति माथुर ने कहा कि संस्था द्वारा बालिकाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि के लिये किये जा रहे, सभी प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं उन्होंने बच्चों को उपलब्ध कराये जा रहे, संसाधनों का भरपूर उपयोग करते हुये। अपने संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सचेत रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने की शुभकामनाएं दीं ।

न्यायमूर्ति माथुर के साथ उनकी धर्मपत्नी एवं उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अनेक अधिवक्तागण भी उपस्थित रहे। इसके पूर्व आशा ट्रस्ट परिसर में आगमन पर अवकाश प्राप्त केंद्रीय जांच ब्यूरो अधिकारी श्यामाचरण पाण्डेय ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के व्यक्तित्व पर लिखी अपनी स्वरचित दो पुस्तकें जस्टिस माथुर एवं श्रीमती माथुर को भेंट की। आगंतुकों का स्वागत प्रदीप सिंह, ज्योति सिंह, रणवीर पाण्डेय ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया। कार्यक्रम का संचालन अनुष्का पाण्डेय, धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय किया । इस अवसर पर विशेष रूप से एडवोकेट सुजीत कुमार, एडवोकेट प्रमोद कुमार साहनी, एडवोकेट अनिल श्रीवास्तव, साधना पाण्डेय, सरोज सिंह, अरुण राजन, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, अशोक यादव, रमेश प्रसाद, बृजेश कुमार, सौरभ चन्द्र, अतुल चौबे, सुनीता, अनुष्का पाण्डेय, नर नाहर पाण्डेय, मिथिलेश यादव, अविनाश मालवीय आदि उपस्थिति रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी