आनन्द देव मिश्रा ‘एडीएम पावर’ ने फ़िल्म ‘भाई तो भाई होता है’ का फर्स्ट लुक जारी करके ‘महान राछ’ का जन्मदिन बनाया यादगार*

आनन्द देव मिश्रा ‘एडीएम पावर ने फ़िल्म ‘भाई तो भाई होता है’ का फर्स्ट लुक जारी करके ‘महान राछ’ का जन्मदिन बनाया यादगार

 

वाराणसी- फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी अभिनय और मोटिवेशनल स्पीच से सबका दिल जीतने वाले एक्टर आनन्द देव मिश्रा ‘एडीएम पावर’ किसी परिचम के मोहताज नहीं हैं। वे हमेशा अपनों के साथ अपना फर्ज निभाते हैं और अपनापन जाहिर भी करते हैं।

 

ऐसे में ‘एडीएम पावर’ ने बाल कलाकार ‘महान राछ’ का जन्मदिन यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने महान के जन्मदिन पर आगामी फ़िल्म ‘भाई तो भाई होता है’ का फर्स्ट लुक जारी किया है। साथ ही जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर महान रछ का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया।

 

जन्मदिन पर फ़िल्म का फर्स्ट लुक जारी करना बहुत ही खुशी की बात है। जारी किये गये फ़िल्म के फर्स्ट लुक में दो प्यारे भाईयों को अट्रैक्टिव लुक में दिखाया गया है। बड़े भाई के रूप में एडीएम पावर और छोटे भाई के लुक में महान राछ दिख रहे हैं। उनके नीच फ़िल्म का टाइटल लिखा हुआ है ‘भाई तो भाई होता है’ और पोस्टर के ऊपर कमिंग सून भी लिखा गया है। फ़िल्म का यह फर्स्ट लुक वाकई काफी शानदार बनाया गया है।

 

उल्लेखनीय है कि एआर सिनेमा प्रस्तुत फ़िल्म ‘भाई तो भाई होता है’ के निर्माता अमरेन्द्र कुमार मिश्रा हैं। सह-निर्माता सीताराम चौरसिया हैं। संगीतकार अनुज तिवारी, एस कुमार ने गीतकार एस कुमार, मो. आरिफ के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है। डीओपी शिवा चौधरी, कोरियोग्राफर जगन्नाथ दास कार्यकारी निर्माता आदित्य श्रीवास्तव, कला निर्देशक संतोष चौधरी हैं। सिंगर एडीएम पावर, आरती मिश्रा, अनुज तिवारी ने अपनी मधुर आवाज गायन किया है।

 

प्रोडक्शन हेड मनौवर हुसैन, प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। पोस्ट प्रोडक्शन वेदर फिल्म्स स्टूडियो (मुंबई भारत) में किया गया है। एडीटर भूपेन्द्र पी.आर. सिंह, मिक्सिंग इंजीनियर और रिकॉर्डिस्ट श्याम सुंदर शर्मा हैं। डीआई सूरज सिंह ने किया है। फोले दलविंदर सिंह गोला का है। फोले रिकॉर्डिस्ट तेजप्पा मोलया हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    पुलिस आयुक्त व मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चोलापुर विकास खंड के ग्राम…

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    समाज कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से नारायणपुर में लगा शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराया पंजीकरण   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश