जौनपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक एसिड से झुलसे, हालत गंभीर

जौनपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक एसिड से झुलसे, हालत गंभीर

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर (लाइन बाजार)। जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित रामदायलगंज पुल के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से झुलस गए। घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक पर रखे एसिड से भरे कंटेनर का ढक्कन खुल गया और तीनों युवकों पर एसिड गिर पड़ा।

झुलसे युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए तीनों को वाराणसी रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान मड़ियाहूं तहसील के गोला गांव निवासी विष्णु सेठ, प्रथम जायसवाल और अभिषेक मोदनवाल के रूप में हुई है। विष्णु सेठ ने बताया कि वे लोग जौनपुर शहर से सोना-चांदी की सफाई के लिए एसिड खरीदकर गांव लौट रहे थे। बाइक की डिग्गी में एसिड रखा था। रामदायलगंज पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और डिग्गी में रखा एसिड तीनों पर गिर पड़ा।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है जबकि वाहन चालक फरार बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा