ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने कराया हैंडपंप की मरम्मत, भीषण गर्मी में राहत मिलने पर ग्रामीणों ने जताया आभार

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने कराया हैंडपंप की मरम्मत, भीषण गर्मी में राहत मिलने पर ग्रामीणों ने जताया आभार

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। विकास खंड चोलापुर के छित्तमपुर ग्राम पंचायत स्थित अनुसूचित बस्ती में शनिवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह द्वारा वर्षों से खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत कराई गई। हैंडपंप के पुनः चालू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की सराहना की।

चंदन के घर के पास स्थित यह हैंडपंप लंबे समय से खराब था, जिससे लोगों को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। हिटवेव जैसी तीव्र गर्मी के बीच मरम्मत होने से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है।

छित्तमपुर, चुमकुनी और रसूलपुर क्षेत्रों में खराब हैंडपंपों की मरम्मत का कार्य तेजी से जारी है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जहां भी पानी की समस्या या हैंडपंप खराब होने की सूचना मिलेगी, वहां 24 घंटे के भीतर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

अनिल कुमार सिंह ने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी हैंडपंप से जुड़ी समस्या के लिए उनसे सीधे संपर्क करें। उन्होंने कहा, “जल संकट की इस घड़ी में हम हर संभव प्रयास करेंगे कि किसी को भी पानी की कमी का सामना न करना पड़े।”

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा