किशोरियों ने जाना स्वास्थ्य और पोषण का महत्व, ‘आओ बात करें’ कार्यक्रम में उठे जरूरी सवाल

किशोरियों ने जाना स्वास्थ्य और पोषण का महत्व, ‘आओ बात करें’ कार्यक्रम में उठे जरूरी सवाल

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। राजकीय हाईस्कूल धौरहरा में शनिवार को किशोरी स्वास्थ्य और पोषण पर आधारित संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट की पहल ‘आओ बात करें’ के तहत किया गया, जिसमें करीब 50 छात्राओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य से जुड़े कई अहम पहलुओं पर चर्चा की।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. इंदु पांडेय ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक परिवर्तनों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 9 से 17 वर्ष की आयु में बच्चियों को संतुलित और पोषक आहार की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है। डॉ. पांडेय ने एनीमिया और पीसीओडी जैसी समस्याओं के कारण, लक्षण और रोकथाम पर भी चर्चा की। साथ ही माहवारी के दौरान साफ-सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान किशोरियों के सवालों को सुनकर विशेषज्ञों ने उनका समाधान सरल भाषा में समझाया। इस बीच कई रोचक गतिविधियों का आयोजन भी हुआ, जिससे छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ा और संवाद में रुचि भी।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी पांडेय ने कहा कि इस तरह के संवाद किशोरियों के लिए बेहद जरूरी हैं। इससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समझने और उनसे निपटने का आत्मबल मिलता है। उन्होंने आशा ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की।

इस आयोजन में अंजू यादव, नंदिता शर्मा, सुचिता यादव, मधूलिका राय, पल्लवी त्रिपाठी और प्रदीप सिंह सहित संस्था की टीम का अहम योगदान रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा