खेतों खलिहानों से होकर गुजरता है विकास का मार्ग

चोलापुर के चार किसानों को मिला सम्मान

 

दानगंज (वाराणसी) किसान सम्मान दिवस के अवसर पर शनिवार को चोलापुर ब्लाक सभागार में देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनायी गयी।

 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एडीओ पंचायत प्रमोद पाठक ने चौधरी चरण सिंह को किसानों का सच्चा हितैषी बताते हुए किसानों से उनके द्वारा बताये गये रास्ते पर चलने का आह्वान किया।खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी ने कहा कि चौधरी साहब ने कहा था कि देश के विकास का मार्ग खेतों व खलिहानों से होकर गुजरता है उनका यह कथन किसानों को हमेशा प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।

 

पूर्व प्रधानमंत्री के विचार किसानों के लिए आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने वर्षों पहले थे।

 

इन किसानों को मिला सम्मान

किसान सम्मान दिवस के अवसर पर कृषि विभाग की “आत्मा” योजनान्तर्गत कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।गेहूं उत्पादन के लिए कटारी गांव के तेज बहादुर यादव को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।इसी प्रकार बागवानी के क्षेत्र में बबियांव के सौरभ रघुवंशी को प्रथम पुरस्कार, मछली पालन के लिए पहाड़पुर के प्रकाश राम को प्रथम पुरस्कार, पशुपालन के लिए क्षेत्र में बबियांव के प्रशांत कुमार सिंह को प्रथम पुरस्कार मिला। किसानों को प्रमाण पत्र एडीओ पंचायत प्रमोद पाठक एवं बीटीएम देवमणि त्रिपाठी ने प्रदान किया।

 

किसानों को प्रमाण-पत्र के साथ ही पुरस्कार स्वरूप दो हजार रूपये की धनराशि किसानों के बैंक खाते में भेजी जायेगी।इस दौरान पंकज भास्कर, ओम प्रकाश गुप्ता, मदन मोहन चौबे आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन स्वामी शरण कुशवाहा एवं धन्यवाद ज्ञापन सुभाष झा ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    सनातन एवं वैष्णव परंपरा में राधा रानी को श्रीकृष्ण की परम आध्यात्मिक शक्ति के रूप में माना गया, निःस्वार्थ भक्ति और समर्पण का संदेश देता है पर्व     रिपोर्ट…

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान