समर कैंप का खंड शिक्षा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

बच्चों संग की गतिविधियां, शिक्षकों को दिए जरूरी निर्देश

 

चोलापुर (वाराणसी)। समर कैंप की गतिविधियों का जायज़ा लेने गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर नागेंद्र सरोज ने ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की भागीदारी, शिक्षकों की सक्रियता और समर कैंप की गतिविधियों की गुणवत्ता का गहन अवलोकन किया।

 

उत्तर प्रदेश सरकार और राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए 21 मई से 10 जून तक कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों हेतु समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यालय, शिक्षक, छात्र और समुदाय के मध्य आत्मीय संबंधों को मजबूत करना है।

निरीक्षण के क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सबसे पहले उच्च प्राथमिक विद्यालय देवानंदपुर पहुंचे। यहां बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई और गतिविधियों का संचालन निर्धारित कैलेंडर के अनुसार किया जा रहा था। श्री सरोज ने बच्चों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों व गतिविधियों को देखा तथा स्वयं भी कई गतिविधियों में बच्चों के साथ सहभागिता निभाई।

 

उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को निर्देशित किया कि समर कैंप की गतिविधियों को और अधिक रोचक, बालकेन्द्रित और खेल आधारित बनाया जाए ताकि बच्चे सीखने की प्रक्रिया में आनंदित रहें।

इसके पश्चात खंड शिक्षा अधिकारी ने पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय गोसाईपुर, पठखौली व चोलापुर स्थित अन्य विद्यालयों का भी दौरा किया। सभी विद्यालयों को गतिविधि कैलेंडर का ईमानदारी से अनुपालन सुनिश्चित करने और बच्चों की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

खंड शिक्षा अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि समर कैंप के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता, सामाजिक सहभागिता और नैतिक मूल्यों का विकास प्राथमिक लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने यह भरोसा जताया कि यदि शिक्षक उत्साह और लगन से इन गतिविधियों को संचालित करेंगे तो इसके सकारात्मक परिणाम निश्चित रूप से दिखाई देंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी