तेंदुए का आतंक: खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग पर हमला, 14 टांके लगे; अब तक चार ग्रामीण घायल

तेंदुए का आतंक: खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग पर हमला, 14 टांके लगे; अब तक चार ग्रामीण घायल

वाराणसी। चिरईगांव क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते चार दिनों में तेंदुआ चार लोगों को घायल कर चुका है। ताजा मामला सिंहपुर गांव के कोल्हाड़ बस्ती का है, जहां खेत की रखवाली कर रहे एक बुजुर्ग किसान पर बीती रात तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल किसान के दोनों हाथ लहूलुहान हो गए।

जानकारी के अनुसार, कोल्हाड़ निवासी सुभाष राजभर 27 मई की रात खेत में रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें किसी की आहट सुनाई दी। जब वह उठे तो सामने तेंदुआ खड़ा था। सुभाष ने साहस दिखाते हुए तेंदुए से भिड़ने की कोशिश की, इस दौरान उनका हाथ तेंदुए के मुंह में चला गया। हमले में दोनों हाथ बुरी तरह घायल हो गए।

परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पंडित दीनदयाल उपाध्याय में लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। लेकिन हाथों से लगातार खून बहता देख परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने सुभाष के हाथों में 14 टांके लगाए।

स्थानीय ग्रामीण कांता, बबलू, रवि और दरोगा राजभर ने बताया कि बुधवार रात को तेंदुआ खेतों में घूमता देखा गया था। शोर मचाने पर वह भाग गया। इसके बाद से गांव में डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण रात होते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं।

चिरईगांव में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर वन विभाग सक्रिय हो गया है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जिसमें अब ड्रोन कैमरों की मदद भी ली जा रही है। विभाग की टीमें तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी तेंदुए ने चिरईगांव क्षेत्र में तीन अन्य लोगों को घायल किया था। अब तक कुल चार ग्रामीण तेंदुए के हमले में घायल हो चुके हैं। क्षेत्र की करीब 20 हजार की आबादी तेंदुए के भय से घरों में कैद है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि जनजीवन सामान्य हो सके। साथ ही क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाए जाने की भी मांग उठाई जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शहीद कैप्टन प्रशांत को बाबतपुर एयरपोर्ट पर दी गई अंतिम सलामी

    वायुसेना के विशेष विमान से पार्थिव शरीर पहुंचा वाराणसी, गाजीपुर के जखनिया में होगा अंतिम संस्कार   वाराणसी। देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले कैप्टन प्रशांत कुमार चौरसिया…

    सनातन रक्षा हेतु ‘चतुरंगिणी’ गठन का ऐलान, शंकराचार्य का आह्वान

    गौ- ब्राह्मण संरक्षण और निर्बल सनातनियों की सहायता के लिए समर्पित होगी नई पहल     वाराणसी: वर्तमान समय में बढ़ती चुनौतियों के बीच सनातन धर्म के प्रतीकों की सुरक्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शहीद कैप्टन प्रशांत को बाबतपुर एयरपोर्ट पर दी गई अंतिम सलामी

    शहीद कैप्टन प्रशांत को बाबतपुर एयरपोर्ट पर दी गई अंतिम सलामी

    सनातन रक्षा हेतु ‘चतुरंगिणी’ गठन का ऐलान, शंकराचार्य का आह्वान

    सनातन रक्षा हेतु ‘चतुरंगिणी’ गठन का ऐलान, शंकराचार्य का आह्वान

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    शांति भंग की आशंका में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने किया चालान

    शांति भंग की आशंका में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने किया चालान

    मच्छर भगाने वाले उत्पादों पर चेतावनी, अपंजीकृत रसायनों से स्वास्थ्य को खतरा

    मच्छर भगाने वाले उत्पादों पर चेतावनी, अपंजीकृत रसायनों से स्वास्थ्य को खतरा

    शहीद दिवस पर भदोही में तिरंगा यात्रा, शहीद झूरी सिंह को दी श्रद्धांजलि

    शहीद दिवस पर भदोही में तिरंगा यात्रा, शहीद झूरी सिंह को दी श्रद्धांजलि