कोटेदारों को चार माह से नहीं मिला लाभांश, 10 दिन में भुगतान न हुआ तो बंद करेंगे उठान और वितरण

शास्त्री घाट पर आयोजित हुई आल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक, संगठन ने जताई नाराज़गी

वाराणसी | आल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की वाराणसी जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को शास्त्री घाट, कचहरी पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरीश तिवारी ने की। इस दौरान जिले के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कोटेदार मौजूद रहे।

बैठक में कोटेदारों की प्रमुख समस्याओं को लेकर गहन मंथन हुआ। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरीश तिवारी ने बताया कि जनपद के उचित दर विक्रेताओं को पिछले चार महीनों से लाभांश का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। इसके अलावा सिंगल डोर स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत मिलने वाला खाद्यान्न – गेहूं और चावल – न केवल भींगा हुआ आता है, बल्कि वितरण के समय बोरे में तीन से चार किलो खाद्यान्न कम पाया जाता है।

उन्होंने कहा कि इन समस्याओं की कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यदि आने वाले 10 दिनों में लाभांश का भुगतान नहीं किया गया, तो संगठन उचित दर विक्रेताओं के साथ मिलकर उठान और वितरण कार्य बंद कर देगा। इसके लिए पूरी ज़िम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जल्द ही एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन वाराणसी जनपद में किया जाएगा, जिसमें कोटेदारों की आवाज़ को बुलंद किया जाएगा।

बैठक में प्रदेश सचिव अजय जायसवाल, जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडेय, महानगर अध्यक्ष मदन यादव, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह एवं पंकज मिश्रा, महासचिव विनोद पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष काशीनाथ, मोहित सोनकर, सेवापुरी ब्लॉक अध्यक्ष प्रभु नारायण पांडेय, आराजी लाइन अध्यक्ष अरुण जायसवाल, बड़ागांव अध्यक्ष दिवाकर दूबे, चिरईगांव अध्यक्ष हरिशंकर यादव, सचिव अजय सहगल, मोहन सोनकर, काशी विद्यापीठ ब्लॉक अध्यक्ष देवबली सिंह सहित कई कोटेदार उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद पांडेय ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह