पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

शिवपुर (SHREE 7NEWS)। घरेलू कलह ने एक और परिवार को उजाड़ दिया। शिवपुर थानाक्षेत्र के भरलाई तरना हरिजन बस्ती में सोमवार देर रात एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सतेंद्र कुमार (27) पुत्र सुरेश कुमार सोमवार की रात काम से लौटकर घर आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि बहस के बाद सतेंद्र अपने कमरे में चला गया।

रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे जब पत्नी अपने काम से निवृत्त होकर पति को बुलाने कमरे में पहुंची, तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। शंका होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो सभी के होश उड़ गए। सतेंद्र छत पर लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था।

परिजन आनन-फानन में उसे पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिस पर तरना चौकी प्रभारी विशाल सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक सतेंद्र अपने पीछे डेढ़ वर्षीय पुत्री को छोड़ गया है। घर में सतेंद्र के अलावा एक भाई और माता-पिता भी हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    “स्वच्छ परिसर – स्वस्थ समाज” का संदेश देकर विद्यार्थियों ने लोगों को किया जागरूक   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। चंद्रशेखर सिंह नेशनल कॉलेज, कादीपुर कला, चौबेपुर के विद्यार्थियों…

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    तीन माह से अधूरी पड़ी सड़क, आंदोलन और आमरण अनशन की चेतावनी   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। कादीपुर-राजवारी वाया धौरहरा मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    राजकीय चिकित्सालय निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

    राजकीय चिकित्सालय निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

    गंगा की तेज धारा में समाया युवक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    गंगा की तेज धारा में समाया युवक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन