स्वर्वेद महामंदिर धाम में कबीर प्राकट्य महोत्सव की तैयारियों का संत प्रवर जी ने किया निरीक्षण

स्वर्वेद महामंदिर धाम में कबीर प्राकट्य महोत्सव की तैयारियों का संत प्रवर जी ने किया निरीक्षण

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। स्वर्वेद महामंदिर धाम में 10 एवं 11 जून को आयोजित होने वाले सद्गुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज ने स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच, ध्वनि व्यवस्था, सत्संग स्थल, आवास, भोजनालय, जल सेवा एवं सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया और संबंधित सेवाधारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संत प्रवर जी ने कहा, “यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्मा के जागरण का एक महान अवसर है। इसलिए सेवा कार्यों में पूर्ण समर्पण और अनुशासन आवश्यक है।” उन्होंने स्वयं सेवा कार्यों में भाग लेकर सभी सेवकों को ऊर्जा, प्रेरणा और अनुकरणीय आचरण का संदेश दिया।

समारोह की पूर्व संध्या पर 9 जून को भक्तों द्वारा कबीर साहब की अमूल्य रचना ‘बीजक’ एवं महर्षि सदाफल देव जी रचित ‘स्वर्वेद’ का सामूहिक संगीतमय पाठ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।

आयोजकों की ओर से समस्त श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे इस अद्वितीय आध्यात्मिक पर्व में सपरिवार सम्मिलित होकर आत्मिक उन्नति के इस दुर्लभ अवसर का पूर्ण लाभ उठाएं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    पहले दिन राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद टीमों ने दर्ज की शानदार जीत   वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर बुधवार से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल…

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन