खेलों से होगा बालिकाओं का सर्वांगीण विकास – वल्लभाचार्य पाण्डेय

खेलों से होगा बालिकाओं का सर्वांगीण विकास – वल्लभाचार्य पाण्डेय

चौबेपुर (वाराणसी): आशा ट्रस्ट द्वारा भंदहाँ कला, कैथी में संचालित आशा अध्ययन केंद्र की 35 बालिकाओं को खेलों के प्रति जागरूकता और प्रेरणा देने के उद्देश्य से गाजीपुर के गैबीपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

इस भ्रमण के दौरान छात्राओं ने ताइक्वांडो और बॉक्सिंग जैसे खेलों की तकनीक को जाना और इन क्षेत्रों में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके अनुभवी खिलाड़ियों से सीधे संवाद किया। बालिकाओं में खेलों के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास की झलक स्पष्ट दिखाई दी।

इस अवसर पर आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा: “खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नहीं, बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। हर व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक खेल अवश्य खेलना चाहिए।”

गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रबंध निदेशक एवं प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह ने छात्राओं को ताइक्वांडो और बॉक्सिंग की बारीकियाँ बताते हुए कहा कि इन खेलों से न सिर्फ फिटनेस सुधरती है, बल्कि खेल कोटे के माध्यम से विभिन्न सेवा क्षेत्रों में करियर के नए द्वार भी खुलते हैं।

कार्यक्रम में रणवीर पाण्डेय, प्रदीप सिंह, जय हिन्द यादव, दीन दयाल सिंह, ज्योति सिंह और सौरभ चन्द्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा