
साध्वी सरिता गिरी बनीं जय भारत मंच काशी प्रांत की उपाध्यक्ष
वाराणसी। सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली साध्वी सरिता गिरी को जय भारत मंच के काशी प्रांत का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा संगठन के मार्गदर्शक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य माननीय इंद्रेश कुमार ने की।
साध्वी गिरी की संगठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा में निरंतर सहभागिता को देखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है। इस नियुक्ति में जय भारत मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पुष्पराज तिवारी तथा प्रदेश प्रभारी श्री नरेन्द्र शर्मा की सहमति एवं अनुशंसा भी प्राप्त हुई।
काशी प्रांत के अध्यक्ष श्री उपेंद्र नाथ सिंह, वरिष्ठ महामंत्री श्री संपूर्णानंद पाण्डेय, उपाध्यक्ष श्री अजय मिश्रा एवं श्री आशुतोष मिश्रा ने साध्वी सरिता गिरी को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि साध्वी गिरी अपने दायित्व का निर्वहन संगठन के सिद्धांतों के अनुरूप करते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देंगी।जय भारत मंच परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।