अपना दल एस ने धूमधाम से मनाई छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती

अपना दल एस ने धूमधाम से मनाई छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती

(रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय)

भदोही। अपना दल (एस) की ओर से गुरुवार को छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों—ज्ञानपुर, औराई एवं भदोही—में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरि लाल पाल ने की।

पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने छत्रपति शाहू जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्यामराज पटेल ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज ने ही देश में आरक्षण की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा, “महाराज जी ने दबे-कुचले, शोषित और पिछड़े समाज के लिए कई ऐतिहासिक कल्याणकारी योजनाएं लागू कीं। उन्होंने पढ़ाई, दवाइयों से लेकर रोजगार तक के साधन उपलब्ध कराए। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी है।”

श्यामराज पटेल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे छत्रपति शाहू जी महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और उनके दिखाए मार्ग पर चलें।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लल्लू राठौड़, अशोक पाल, अरदास श्रीवास्तव, उदल पटेल, मोहित स्वर्णकार, अमित तिवारी, जवाहर पटेल, कमलेश यादव, विशाल तिवारी, शाहिद अंसारी, रविंद्र विश्वकर्मा, श्रीराम प्रजापति, लक्ष्मी शंकर पाल, दिलीप पाल, रामचरित्र सरोज, ओंकार पाल, रवि पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नंद जयसवाल ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र