विजयानगरम् मार्केट की 18 दुकानों पर नगर निगम ने जड़ा ताला, अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई

विजयानगरम् मार्केट की 18 दुकानों पर नगर निगम ने जड़ा ताला, अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई

 

वाराणसी। नगर निगम प्रशासन ने गुरुवार को विजयानगरम् मार्केट में बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 दुकानों को ताला बंद कर सील कर दिया। यह कार्रवाई नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव की अगुवाई में नगर निगम की टीम ने की।

 

गौरतलब है कि कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित विजयानगरम् मार्केट की ये दुकानें नगर निगम वाराणसी के स्वामित्व में हैं, जिन्हें पूर्व में विभिन्न लोगों को किराये पर आवंटित किया गया था। मगर आवंटियों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए दुकानों के ऊपर प्रथम और द्वितीय तल पर अवैध निर्माण करा लिया।

 

नगर निगम ने इस अवैध निर्माण और शर्तों के घोर उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए पूर्व में ही इन 18 दुकानों का आवंटन निरस्त कर दिया था और ताला बंद कर दुकानों को सील किया था। बावजूद इसके दुकानदारों ने सील तोड़कर अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियां दोबारा शुरू कर दीं।

 

इस पर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया और गुरुवार को टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सभी दुकानों को फिर से ताला बंद कर सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन ने किसी की एक न सुनी।

 

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि अवैध निर्माण को तोड़ने और आवंटन निरस्तीकरण की प्रक्रिया नियमानुसार आगे बढ़ाई जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अगर कोई दुकानदार सील तोड़कर गतिविधियां शुरू करेगा, तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की इस कार्रवाई से पूरे मार्केट में हड़कंप मचा रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    शिवाजी नगर पार्क में सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी (महमूरगंज): वाराणसी के महमूरगंज स्थित शिवाजी नगर पार्क में शुक्रवार को 95 बटालियन…

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    राजेंद्र प्रसाद घाट से गूंजा आह्वान: गंगा को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी (राजेंद्र प्रसाद घाट): शुक्रवार को राजेंद्र प्रसाद घाट पर गंगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर