संदहाँ में सड़क हादसा : खड़ी ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार ट्रक, चालक की मौके पर मौत

संदहाँ में सड़क हादसा : खड़ी ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार ट्रक, चालक की मौके पर मौत

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी (चौबेपुर)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के संदहाँ चौराहे के समीप गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतरसा गांव निवासी चालक संदीप सचान (पुत्र राकेश सचान) ट्रक (नंबर यूपी 78 जेटी 5575) लेकर आ रहा था। संदहाँ चौराहे पर खड़ी ट्रक (नंबर बीआर 24 जीडी 2677) में उसने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह पिचक गया और चालक बुरी तरह फंस गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से शव बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। दुर्घटना की सूचना मृतक चालक के परिजनों को भी दे दी गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    गलती से दूसरी बाइक लेकर चला गया व्यक्ति, खुद थाने पहुंचकर लौटाई गाड़ी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): समाधान दिवस के दौरान चौबेपुर थाने में उस समय…

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    खिचड़ी प्रसाद व शीतल जल सेवा में उमड़ा जनसमूह, सेवा से समाज में बढ़ती है सहयोग और संवेदना: गीता जैन, मृदुला अग्रवाल   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी: सावन मास के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार