नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 6 जुलाई को

नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 6 जुलाई को मारकण्डेय आई.टी.आई., चौबेपुर में आयोजित 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी (चौबेपुर)। जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों के लिए नि:शुल्क नेत्र परीक्षण तथा मोतियाबिंद जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एक विशेष नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर संकल्प नेत्र फाउंडेशन एवं आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मारकण्डेय आई.टी.आई., चौबेपुर, वाराणसी में आयोजित किया जाएगा।

शिविर का विवरण इस प्रकार है: तारीख: 6 जुलाई 2025 (रविवार) को समय: प्रात: 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक

स्थान: मारकण्डेय आई.टी.आई., चौबेपुर, वाराणसी

शिविर में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों की टीम द्वारा नेत्र रोगों की जांच, परामर्श तथा मोतियाबिंद के रोगियों का चयन किया जाएगा। चयनित मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल (रिंग रोड फेज-1, माधोपुर, गेल सीएनजी पंप के पास, वाराणसी-221003) में किया जाएगा।

शिविर में पंजीकरण के लिए लाभार्थियों को आधार कार्ड की प्रति तथा वैध मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा।

संपर्क के लिए: अपूर्व कुमार तिवारी – 9935591011, मनोज मौर्य – 9616819577

इस शिविर का आयोजन जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग एवं मारकण्डेय आई.टी.आई. के सह-प्रायोजन में किया जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    गलती से दूसरी बाइक लेकर चला गया व्यक्ति, खुद थाने पहुंचकर लौटाई गाड़ी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): समाधान दिवस के दौरान चौबेपुर थाने में उस समय…

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    खिचड़ी प्रसाद व शीतल जल सेवा में उमड़ा जनसमूह, सेवा से समाज में बढ़ती है सहयोग और संवेदना: गीता जैन, मृदुला अग्रवाल   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी: सावन मास के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार