थोक व फुटकर उर्वरक विक्रेताओं पर छापेमारी, स्टॉक व रिकॉर्ड की गहन जांच

थोक व फुटकर उर्वरक विक्रेताओं पर छापेमारी, स्टॉक व रिकॉर्ड की गहन जांच

वाराणसी। खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक समय से और निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सोमवार को जनपद के थोक और फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापेमारी की कार्रवाई की।

मंडल स्तरीय प्रवर्तन दल के अध्यक्ष एवं संयुक्त कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह की उपस्थिति में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान पीओएस मशीन में दर्ज स्टॉक का गोदाम में रखे वास्तविक स्टॉक से मिलान किया गया।

गुणवत्ता जांच के लिए इफको ई-बाजार, राजातालाब से दो नमूने, मिनाल ट्रेडिंग कम्पनी से एक नमूना तथा गुप्ता खाद भंडार, राजातालाब से एक नमूना संग्रहित किया गया। साथ ही संबंधित प्रतिष्ठानों के स्टॉक और बिक्री रजिस्टर का अवलोकन किया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यूरिया, डीएपी, एनपीके सहित किसी भी प्रमुख उर्वरक की टैगिंग अन्य उत्पादों के साथ न की जाए। विक्रेताओं को हिदायत दी गई कि यदि कोई कंपनी या थोक विक्रेता किसी अन्य उत्पाद की अनावश्यक खरीद के लिए दबाव बनाए, तो इसकी सूचना तत्काल जिला कृषि अधिकारी को दें, ताकि उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कड़ी कार्रवाई की जा सके।

सभी खुदरा विक्रेताओं से कहा गया कि किसानों को उनकी जोतबही के अनुसार पीओएस मशीन से ही उर्वरक निर्धारित दर पर उपलब्ध कराएं। स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर व रेट बोर्ड अद्यतन रखें और प्रत्येक किसान को कैशमेमो अनिवार्य रूप से दें।

विक्रेताओं को यह भी निर्देशित किया गया कि उन्हीं कंपनियों के उत्पादों का व्यापार करें, जिनका फार्म ‘ओ’ उनके प्राधिकार पत्र पर अंकित है।

अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे मृदा परीक्षण के आधार पर और वैज्ञानिक सिफारिशों के अनुसार ही उर्वरकों का क्रय व प्रयोग करें। आवश्यकता से अधिक उर्वरक खरीदने से परहेज करें। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि किसानों की मांग के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और जिले में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा