छितौना गाँव में दो पक्षों में चले जमकर लाठी डंडे, व धारदार हथियार दोनों पक्ष आमनें-सामनें गम्भीर रुप से चार घायल

चौबेपुर थानें पर घंटों प्रदर्शन केबिनेट मंत्री अनिल राजभर व सुभासपा समर्थकों ने कराया मुकदमा दर्ज

 

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के छितौनां गांँव में राजभर समाज व क्षत्रिय समाज के लोगों में जमीनी विवाद व एक गो वंश को लेकर शनिवार की सुबह 6 बजे जमकर मारपीट पथराव असलहे की मुठिया व तलवार, पंच से मारपीट कर 4 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिससे आक्रोशित कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के समर्थक व सुभासपा के समर्थकों ने चौबेपुर थानें में आकर मुकदमा दर्ज करानें के लिये घंटों प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलनें पर एडी.सी.पी नीतू कात्यान व ए.सी.पी सारनाथ विजय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष रविकांत मलिक ने सभी कार्यकर्ताओं को किसी तरह समझा-बुझाकर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं पिड़ित ज्वाला प्रसाद पुत्र रमाशंकर राजभर ने बताया कि शनिवार की सुबह 6 बजे गांँव के ही संजय सिंह, अमित सिंह, अनुराग सिंह सहित कई अज्ञात लोग एक गोवंश जो खेत में चर रही थी। उसे हांकने को लेकर विवाद खड़ा कर दिया। और हाथ में असलहा, लाठी डंडे, तलवार,पंच लेकर घर के अंदर घुसकर महिलाओं के साथ छेड़-छाड़ करने आये, तभी बीच बचाव करने आये छोटू राजभर उम्र 45 वर्ष भोला राजभर उम्र 70 वर्ष राम गुलाम राजभर उम्र 50 वर्ष सुरेंद्र राजभर उम्र 45 वर्ष, आये तभी अनुराग सिंह ने तलवार से वार कर दिया।

अमित सिंह अवैध असलहे पर छट्ठू राजभर के सिर पर वार कर दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गये। अनुराग सिंह ने तलवार से भोला, छोटू, राम गुलाम को पेट व सिर पर वार कर दिया जिससे गंभीर रूप से चोटें आई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर इलाज के लिये भेजा गया जहांँ विरोधी पुलिस के मौजूदगी में वहांँ भी मारपीट करने लगे तो वहांँ से ट्रामा सेंटर बी.एच.यू भर्ती कराया गया। जहां स्थित नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के प्रतिनिधि संजय सिंह, प्रकाश राजभर गौरव सिंह सहित कई प्रमुख लोगों व सुभासपा के जिलाध्यक्ष उमेश राजभर, नित्यानंद पांडेय, सहित कई कार्यकर्ता भीड़ के साथ थानें पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे । मौके पर पहुंँची एडीसीपी नीतू कात्यान एसीपी सारनाथ ने तीन नामजद व लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

वहीं दुसरे पक्ष के संजय सिंह उम्र 52 वर्ष को गंभीर चोटें आई हैं उन्हें भी बीएचयू भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर बीएचयू में भर्ती घायलों से मिलकर घटना की जानकारी ली। एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष रविकांत मलिक ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांँव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    191.5 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी, यूपी में चल रहे हैं 5 लाख करोड़ के हाईवे कार्य; जल्द ऊर्जा निर्यातक बनेगा प्रदेश     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय /…

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    360 डिग्री तकनीक से विद्यार्थियों ने किया ब्रह्मांड का रोमांचक अनुभव, चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 मिशन की भी मिली जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत