“एक पौधा मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, किसानों ने ली संरक्षण की शपथ

“एक पौधा मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, किसानों ने ली संरक्षण की शपथ

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) 

चौबेपुर (वाराणसी)। कृषि विभाग द्वारा बुधवार को “एक पौधा मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उप कृषि निदेशक अमित कुमार जायसवाल के दिशा-निर्देशन में खंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) देवमणि त्रिपाठी ने ढकवां, राजवारी और भंदहां खुर्द गांवों में सागौन, अमरूद, सिरिस और शीशम जैसे फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।

कार्यक्रम में ढांका गांव से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद निषाद, राजवारी से ग्राम प्रधान साधूराम यादव, अखिलेश यादव व सुभाष समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे। पौधरोपण के पश्चात बीटीएम देवमणि त्रिपाठी ने किसानों को पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण की शपथ दिलाई।

इसी क्रम में रामपुर गांव में सहायक तकनीकी प्रबंधक (एटीएम) पंकज भास्कर ने किसानों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राजेंद्र यादव, फौजदार यादव, सुदर्शन पाल, विशाल विश्वकर्मा एवं रामबली समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों में हरियाली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम