गुरु की कृपा से शिष्य बढ़ता है अज्ञान से ज्ञान की ओर : संपूर्णानंद पांडेय

गुरु की कृपा से शिष्य बढ़ता है अज्ञान से ज्ञान की ओर : संपूर्णानंद पांडेय

वाराणसी ।  जय भारत मंच काशी प्रांत के वरिष्ठ महामंत्री संपूर्णानंद पांडेय ने कहा कि भारतीय सनातन धर्म और संस्कृति में गुरु पूर्णिमा का अत्यंत महत्व है। यह तिथि वेदव्यास जयंती, आषाढ़ पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा के रूप में भी मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि गुरु ही शिष्य को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाता है।

उन्होंने कहा कि आषाढ़ माह की पूर्णिमा गुरु को समर्पित होती है। इस दिन शिष्य अपने गुरुओं का आभार प्रकट करते हुए उनका पूजन करते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था, जिन्होंने चारों वेदों का ज्ञान देकर मानव जाति को नया दृष्टिकोण दिया। वेदव्यास को प्रथम गुरु माना जाता है।

इस अवसर पर शोध छात्र अमित कुमार तिवारी ने कहा कि गुरु की कृपा से ही शिष्य आत्मबोध प्राप्त करता है। गुरु शिष्य को सेवा, संस्कार और सत्य की राह दिखाते हुए उसे जीवन के उच्चतम आदर्शों से जोड़ते हैं।

प्रोफेसर शंकर कुमार मिश्र ने कहा कि इस दिन वेदों के रचयिता वेदव्यास की पूजा करनी चाहिए और अपने गुरु के चरणों में वंदना कर आशीर्वाद लेना चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और गाय की पूजा व सेवा करने से अक्षय पुण्य और आरोग्य की प्राप्ति होती है।

पांडेय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा आदिकाल से चली आ रही है। कबीरदासजी का दोहा “गुरु गोविंद दोऊ खड़े…” गुरु के महत्व को दर्शाता है। गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं, यह भारतीय समाज का मूल मंत्र है।

उन्होंने कहा कि माता ही बालक की प्रथम गुरु होती है। भगवान दत्तात्रेय ने भी अपने 24 गुरु बनाए थे। यही कारण है कि गुरु पूर्णिमा को व्यास पूजन और गुरु पूजन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन गुरु मंत्र लेने को भी अत्यंत शुभ माना गया है।

कार्यक्रम में शोध छात्र दीपेंद्र तिवारी, डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी, भूपेंद्र मिश्र, प्रशांत चतुर्वेदी और संतोष दुबे सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा