छितौना पहुंचे सपा नेता, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

कैबिनेट मंत्रियों पर बरसे राम अचल राजभर, बोले– समाज के लिए कुछ नहीं किया

वाराणसी – छितौना गांव में हाल ही में हुई हिंसक घटना को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। सपा के वरिष्ठ नेता राम अचल राजभर के नेतृत्व में पहुंचे नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और न्याय का भरोसा दिलाया।

इस दौरान राम अचल राजभर ने प्रदेश सरकार में शामिल कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और ओमप्रकाश राजभर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजभर समाज से आने वाले यह दोनों मंत्री सरकार में तो हैं, लेकिन समाज के लिए कुछ नहीं कर रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज इनके कार्यों से आहत है और इन्हें कोस रहा है।

उन्होंने कहा, “यह घटना प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है। राजस्व व पुलिस विभाग ने समय पर हस्तक्षेप नहीं किया, जिससे विवाद ने बड़ा रूप ले लिया।”

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सपा नेता सुरेंद्र पटेल ने कहा कि दो परिवारों के बीच हुए विवाद को जानबूझकर जातीय रंग देने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में थानों में बिना पैसे के कोई काम नहीं होता और भाजपा नेताओं की सिफारिश पर आम जनता से चार गुना तक की वसूली होती है।

सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने भी मंत्री अनिल राजभर को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि मंत्री ने पहले विवाद को भड़काया और बाद में स्थिति को संभालने का दिखावा किया।प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    धमाके ने छीन ली दो जिंदगियां, मलबे में दबी चीखें

    लहरतारा में गैस रिसाव से हादसा, जर्जर मकान बना मौत का जाल   वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा इलाके में मंगलवार सुबह गैस रिसाव से हुए तेज धमाके के…

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    चोलापुर पुलिस ने हाजीपुर कब्रिस्तान के पास से दबोचा, विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज   चोलापुर (वाराणसी)। थाना चोलापुर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धमाके ने छीन ली दो जिंदगियां, मलबे में दबी चीखें

    धमाके ने छीन ली दो जिंदगियां, मलबे में दबी चीखें

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ में फूलपुर पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते तीन गिरफ्तार

    ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ में फूलपुर पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते तीन गिरफ्तार

    केन्द्रीय कारागार वाराणसी का त्रैमासिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर अधिकारी संतुष्ट

    केन्द्रीय कारागार वाराणसी का त्रैमासिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर अधिकारी संतुष्ट

    मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

    मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

    जाति प्रमाण पत्र निरस्तीकरण के विरोध में अनोखा प्रदर्शन, पत्ते पहनकर जताया आक्रोश

    जाति प्रमाण पत्र निरस्तीकरण के विरोध में अनोखा प्रदर्शन, पत्ते पहनकर जताया आक्रोश