डुबकियां से नरपतपुर स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाला मार्ग बदहाल, बारिश में बढ़ी मुश्किलें

सात वर्षों से नहीं हुई मरम्मत, कीचड़ और गड्ढों से परेशान आमजन व व्यापारी

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। डुबकियां बाजार से नरपतपुर स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। जगह-जगह गहरे गड्ढों और कीचड़ से भरे इस मार्ग से गुजरना राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जोखिम भरा हो गया है।

बारिश के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो गई है। आए दिन राहगीर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भी आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग डुबकियां बाजार को नरपतपुर, पहड़िया, नारायणपुर होते हुए जाल्हूपुर से जोड़ता है। इसी मार्ग से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी पहुंचा जा सकता है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं।

स्थानीय निवासी बचा लाल कसेरा, अशोक मौर्य, यासीन हासमी, कल्लू गुप्ता, घुसन, सलमान और पन्डुल सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस मार्ग की हालत पिछले सात वर्षों से लगातार खराब है। अब तक न तो इसकी मरम्मत कराई गई है और न ही गड्ढों को भरा गया है।

बाइक सवार जान जोखिम में डालकर किसी तरह आवाजाही कर रहे हैं। खासकर महिलाओं की डिलीवरी के समय जब एंबुलेंस इसी रास्ते से अस्पताल जाती है, तब स्थिति और गंभीर हो जाती है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द इस मार्ग की मरम्मत कराई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा