कैथी से जल लेकर कांवरियों का जत्था त्रिलोचन महादेव के लिए हुआ रवाना

सावन के पहले सोमवार पर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा चौबेपुर क्षेत्र

चौबेपुर (वाराणसी)। सावन मास के पहले सोमवार को लेकर शिवभक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके पूर्व संध्या पर चौबेपुर क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में विशेष साज-सज्जा की गई है। शनिवार को कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव और गौरा उपरवार गंगा घाट से हजारों कांवरियों ने पवित्र गंगा जल भरकर त्रिलोचन महादेव धाम, जौनपुर सहित अन्य शिव मंदिरों की ओर प्रस्थान किया।

गंगा जल से भरी कांवर लेकर शिवभक्त ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ सड़कों पर निकल पड़े। पूरे मार्ग पर शिवमय वातावरण बन गया। चंद्रावती, मुनारी, कैथी सहित कई क्षेत्रों की सड़कें भक्तिमय रथ यात्रा जैसी दिखीं।

गौरतलब है कि सावन भर कैथी मार्कण्डेय महादेव, गौरीशंकर महादेव ढकवा सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। गंगा, गोमती और काशी से मोक्षदायिनी मां गंगा का जल लेकर शिवभक्त प्रतिदिन, विशेषकर सोमवार को, विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक हेतु पहुंचते हैं।

कांवरियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य टीम और स्वयंसेवी संस्थाएं भी सेवा कार्य में लगी हैं। श्रद्धालुओं में इस बार विशेष उमंग और उत्साह देखा जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम