छीतौना प्रकरण में डॉ. अरविंद राजभर ने डीजीपी से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच की मांग

घायल युवक की हालत गंभीर, राजभर समाज पर एकतरफा हमले का आरोप

 

लखनऊ/वाराणसी  – वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छीतौना में हाल ही में हुई हिंसक झड़प के मामले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव व पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद राजभर ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) से लखनऊ में मुलाकात कर घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

 

डॉ. राजभर ने डीजीपी को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया कि दिनांक 05 जुलाई 2025 को छीतौना गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में राजभर समाज के लोगों पर एकतरफा और बर्बर हमला किया गया। उन्होंने बताया कि एक युवक की हालत गंभीर है और वह BHU, वाराणसी में कोमा की स्थिति में भर्ती है।

 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय प्रभाव और प्रशासनिक दबाव के चलते दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया, जिससे वास्तविक पीड़ित पक्ष के साथ अन्याय हो रहा है। डॉ. राजभर ने ज्ञापन के माध्यम से निम्नलिखित मांगें रखीं:

पीड़ित परिवार को तत्काल पुलिस सुरक्षा दी जाए, ताकि किसी प्रकार का मानसिक या शारीरिक दबाव उन पर न बने।

गंभीर रूप से घायल मरीजों का इलाज सरकारी खर्चे पर कराया जाए और BHU में भर्ती मरीज की विशेष देखभाल सुनिश्चित की जाए।

चौबेपुर थाने के प्रभारी सहित उन पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए जिनकी भूमिका पक्षपातपूर्ण या लापरवाह रही है।

राजभर पक्ष पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमों को रद्द किया जाए।

एक स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

डॉ. राजभर ने कहा कि यह केवल एक आपराधिक मामला नहीं, बल्कि सामाजिक रूप से पिछड़े और वंचित वर्ग के आत्मसम्मान पर हमला है। उन्होंने चेताया कि यदि समय रहते निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो इससे समाज में न्याय व्यवस्था के प्रति अविश्वास और आक्रोश उत्पन्न होगा।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यदि कार्रवाई में देरी हुई तो सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी में है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा