तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां, मां-बेटी की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम, छह घंटे बाधित रहा वाराणसी-गाजीपुर मार्ग

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र के संदहा चौराहे के पास रविवार की रात दर्दनाक सड़क हादसे में मर्चेंट नेवी अफसर की पत्नी और एक वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि महिला का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर प्रदर्शन किया और लगभग छह घंटे तक वाराणसी-गाजीपुर मार्ग को पूरी तरह ठप कर दिया।

मृतका की पहचान कोरउत (लोहता) निवासी कोमल मौर्य (31) और उसकी एक वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है। घायल कोमल के पिता ज्ञानचंद नेवादा (चौबेपुर) के निवासी हैं, जिन्हें गंभीर हालत में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि कोमल के पति विवेक मौर्य मर्चेंट नेवी में अफसर हैं और वर्तमान समय में चीन सीमा के पास एक पोत पर तैनात हैं। रविवार को कोमल अपने पिता के साथ बाइक से मायके जा रही थीं, तभी संदहा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक डिवाइडर से जा टकराई और मां-बेटी सड़क पर गिर पड़ीं। उसी दौरान ट्रक उन्हें रौंदते हुए निकल गया।

मौके पर ही दोनों की मौत हो गई, जबकि घायल ज्ञानचंद बेटी की मासूम बच्ची को गोद में लेकर बैठा रहा। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ट्रक चालक तब तक वाहन समेत फरार हो चुका था।

घटना से आक्रोशित ग्रामीण और मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए और शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते महिलाएं भी मौके पर पहुंच गईं और शव से लिपटकर विलाप करने लगीं। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और सैकड़ों लोग सड़क पर बैठ गए।

स्थिति बिगड़ती देख सारनाथ, चौबेपुर व शिवपुर थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह और एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने मोर्चा संभालते हुए लोगों को शांत करने की कोशिश की।

प्रदर्शनकारियों ने ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी और मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। प्रशासन द्वारा कार्रवाई और मांगों को शासन तक भेजने के आश्वासन के बाद देर रात ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है, वहीं घायल ज्ञानचंद की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा