श्रावण सोमवार पर गूंजा “हर-हर महादेव”, कैथी स्थित मार्कण्डेय धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

रात से ही जुटने लगे कांवरिए, जलाभिषेक को लगी लंबी कतारें; सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। श्रावण मास के पहले सोमवार को आस्था ने अपने चरम को छू लिया। प्राचीन मार्कण्डेय महादेव धाम, कैथी में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार रात्रि से ही कांवरियों का जत्था मंदिर पहुंचने लगा था। रैन बसेरों में विश्राम के बाद तड़के “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के नारों के साथ भक्त जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध हो गए।

 

प्रशासन द्वारा पुरुषों, महिलाओं और कांवरियों के लिए अलग-अलग लाइनों की व्यवस्था की गई। सुरक्षा की दृष्टि से गर्भगृह में प्रवेश वर्जित करते हुए जलधारी से जल अर्पण की व्यवस्था की गई है। पूरे परिसर को CCTV कैमरों की निगरानी में रखा गया। घाटों पर NDRF और गोताखोरों की तैनाती भी की गई।

 

ACP सारनाथ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि रात्रि में प्रकाश व्यवस्था के साथ अतिरिक्त पुलिस बल व PAC की तैनाती की गई है। दर्शनार्थियों को 10-10 और 20-20 के समूह में मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है ताकि व्यवस्था बनी रहे।

 

मार्कण्डेय धाम गिरी समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी और गौरव गिरी ने बताया कि सभी पुरोहितों को पहचान पत्र जारी कर ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, बिस्किट, बच्चों के लिए दूध और वृद्धजनों के लिए विशेष दर्शन की व्यवस्था की गई है।

गाजीपुर, बलिया, जौनपुर, भदोही, चंदौली, आजमगढ़, सोनभद्र सहित पूर्वांचल के जिलों से श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक करने पहुंचे। महिलाओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ जल चढ़ाया, वहीं पुरुष कांवरिए बोल बम के उद्घोष करते देखे गए। कुछ श्रद्धालु प्रयागराज और दौसा समीर घाट से जल लेकर सोमवार को बाबा के दरबार में पहुंचे।

केवल मार्कण्डेय धाम ही नहीं, वरन सिद्धेश्वर महादेव, महाकालेश्वर महादेव, गौरीशंकर महादेव सहित ग्रामीण अंचल के शिवालयों में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। रुद्राभिषेक और जलाभिषेक के साथ श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा