कौवापुर टंकी से स्टेशन रोड तक पहुँचा पानी, बस्तियों में दौड़ी राहत की बयार

चार माह बाद शुरू हुई सप्लाई, समतलीकरण कार्य नहीं हुआ तो फिर गहराएगा संकट

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। चोलापुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कौवापुर के ग्रामीणों को सोमवार को बड़ी राहत मिली, जब चार माह से बाधित जलापूर्ति बहाल हो गई। हर-घर-नल योजना के तहत बनी पानी की टंकी का वॉल खराब होने के कारण अब तक जलापूर्ति केवल कौवापुर बस्ती तक सीमित थी। इससे स्टेशन रोड और उससे सटे कई बस्तियों में पेयजल संकट गहरा गया था।

सोमवार को तकनीकी मरम्मत के तहत वॉल को बदला गया, जिसके बाद पानी की सप्लाई पूरे क्षेत्र में बहाल हो गई। पानी स्टेशन रोड तक पहुंचते ही स्थानीय लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बस्तियों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने राहत की सांस ली।

जलापूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने एलएनटी कंपनी के एसीएन अधिकारियों सुचीत सिंह, आनंद जी, दिलशाद अहमद और दिनेश जी के प्रति आभार जताया। लोगों ने कहा कि कंपनी के तत्पर प्रयास से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

एलएनटी कंपनी के अधिकारियों ने चेताया कि यदि जल्द ही टंकी के नीचे समतलीकरण और बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य नहीं कराया गया, तो दोबारा वॉल खराब हो सकता है और जल संकट फिर से उत्पन्न हो सकता है। अधिकारियों ने ग्राम प्रधान और चोलापुर बीडीओ से अपील की है कि मिट्टी भराई और अन्य संरचनात्मक कार्य शीघ्र पूरे कराए जाएं ताकि जलापूर्ति बाधित न हो और ग्रामीणों को स्थायी समाधान मिल सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास