भूजल संरक्षण के लिए भदोही में शुरू हुआ भू-जल सप्ताह, जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ

भूजल संरक्षण के लिए भदोही में शुरू हुआ भू-जल सप्ताह, जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भू-जल सप्ताह (16 जुलाई से 22 जुलाई 2025) का शुभारंभ शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भूजल दोहन की गंभीर स्थिति के प्रति आमजन को जागरूक कर जल संरक्षण के लिए प्रेरित करना है।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि “भूजल का प्रत्येक बूंद अमूल्य है, इसे बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। आने वाली पीढ़ियों के लिए जल बचाना अनिवार्य है।” उन्होंने लोगों से सोच-समझकर जल उपयोग करने, भूगर्भ जल के अंधाधुंध दोहन पर नियंत्रण तथा वर्षा जल संग्रहण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई

“जन-जन तक जल पहुँचाना है, जल संरक्षण अपनाना है।”

उन्होंने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब सामूहिक प्रयासों से अधिकाधिक वर्षा जल का संचयन किया जाए।

 

मुख्य विकास अधिकारी बाल गोबिंद शुक्ल ने जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रूफ टॉप रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, सोक पिट, तालाबों की सफाई, ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति, आदि प्रभावी उपायों पर बल दिया।

 

भू-जल सप्ताह की थीम ‘कैच द रेन — जहाँ भी, जब भी सम्भव हो वर्षा जल का संग्रह करें’ के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।

 

जागरूकता अभियान के अंतर्गत: स्कूल-कॉलेजों में प्रभात फेरी, स्लोगन राइटिंग, पद यात्रा

 

पंचायत व तहसील स्तर पर नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो, मोटरसाइकिल रैली, गोष्ठी, होर्डिंग-बैनर के माध्यम से प्रचार-प्रसार

 

शासकीय भवनों पर रूफटॉप रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की स्थापना लघु सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने भी भूजल स्तर बनाए रखने हेतु जल संचयन पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

 

कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की भागीदारी रही। भूजल सप्ताह के प्रत्येक दिन के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो क्षेत्रीय स्तर पर कार्यक्रमों का संचालन सुनिश्चित करेंगे।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    संत रविदास की छवि वाला हस्तनिर्मित कालीन और गदा भेंटकर किया स्वागत, भदोही कारपेट मार्ट को नोएडा की तर्ज पर संचालित करने की मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  भदोही। 50वें…

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    राजकीय भवनों पर फहरेगा तिरंगा, कार्यालयों व विद्यालयों में गांधी जी के चित्र पर होगा माल्यार्पण; स्वास्थ्य मेला, रक्तदान शिविर और रोगियों को फल-दवा वितरण भी     रिपोर्ट अभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड