अभिषेक उपाध्याय बने सुभासपा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष

डॉ. संतोष पांडेय ने किया मनोनयन, प्रशस्ति पत्र सौंपा

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से अधिवक्ता प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए अधिवक्ता अभिषेक उपाध्याय को भदोही जिले का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. संतोष पांडेय की उपस्थिति में अभिषेक उपाध्याय को प्रशस्ति पत्र सौंपा गया।

इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक में लगभग 500 कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष संतोष राजभर ने अभिषेक उपाध्याय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी को उनके अनुभव और कार्यशैली से नई ऊर्जा मिलेगी।

नवमनोनीत उपाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के साथ-साथ आस-पास के जनपदों में भी संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

सभा का समापन “जय सुहेलदेव” और “जय सुभासपा” के नारों के साथ हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    संत रविदास की छवि वाला हस्तनिर्मित कालीन और गदा भेंटकर किया स्वागत, भदोही कारपेट मार्ट को नोएडा की तर्ज पर संचालित करने की मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  भदोही। 50वें…

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    राजकीय भवनों पर फहरेगा तिरंगा, कार्यालयों व विद्यालयों में गांधी जी के चित्र पर होगा माल्यार्पण; स्वास्थ्य मेला, रक्तदान शिविर और रोगियों को फल-दवा वितरण भी     रिपोर्ट अभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड