पुलिस अधीक्षक ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, नवचयनित रिक्रूट आरक्षियों की सुविधाओं का किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, नवचयनित रिक्रूट आरक्षियों की सुविधाओं का किया निरीक्षण

(एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय) 

भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन ज्ञानपुर स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी, कर्मचारी, यातायात शाखा, पुलिस लाइन में नियुक्त जवानों के साथ ही जेटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवचयनित रिक्रूट आरक्षी भी परेड में शामिल रहे।

परेड के उपरांत एसपी ने टोलीवार ड्रिल की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावशाली बनाए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के बैरक, क्लासरूम, पेयजल व्यवस्था (आरओ कक्ष) सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। साथ ही मेस में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

बरसात के मौसम को देखते हुए पुलिस लाइन परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने को कहा गया। एसपी ने डायल 112 वाहनों, परिवहन शाखा तथा पुलिस लाइन में निर्माणाधीन शाखा कार्यालयों का भी जायजा लिया और अधिकारियों को उचित निर्देश दिए।

साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों की जांच करते हुए एसपी ने कार्य में पारदर्शिता और समयबद्धता पर बल दिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को जनहित में अपने कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने की बात कही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    संत रविदास की छवि वाला हस्तनिर्मित कालीन और गदा भेंटकर किया स्वागत, भदोही कारपेट मार्ट को नोएडा की तर्ज पर संचालित करने की मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  भदोही। 50वें…

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    राजकीय भवनों पर फहरेगा तिरंगा, कार्यालयों व विद्यालयों में गांधी जी के चित्र पर होगा माल्यार्पण; स्वास्थ्य मेला, रक्तदान शिविर और रोगियों को फल-दवा वितरण भी     रिपोर्ट अभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड