जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर दिया गया जोर

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर दिया गया जोर

 

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल समेत स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 45 संविदा चिकित्सकों की नियुक्ति की जानकारी दी गई, जो शहरी चिकित्सालयों में सेवाएं देंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इन चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरित कराए जाएं।

 

जिलाधिकारी ने काशी विद्यापीठ ब्लॉक के कार्यक्रम प्रबंधक की लंबे समय से अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्हें चेतावनी पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण को प्राथमिकता दी जाए। प्रतिरोधी परिवारों को प्रोत्साहित करने के लिए नागरिक सुरक्षा संगठन, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं की मदद ली जाए। विशेष रूप से हरहुआ, काशी विद्यापीठ, बड़ागांव और शहरी क्षेत्र में टीकाकरण की प्रगति बढ़ाने पर जोर दिया गया।

 

जननी सुरक्षा योजना (JSY) के अंतर्गत प्रसव केंद्रों की संख्या बढ़ाने और सभी लाभार्थियों व आशा कार्यकर्ताओं को समय से भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने और चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने को कहा।

 

मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवसों के 100% पर्यवेक्षण का निर्देश दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन मशीन समेत अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित कराने के लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

बैठक में सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने पीपीटी के माध्यम से संचालित योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर सभी राजकीय चिकित्सालयों के प्रमुख अधीक्षक, एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डीपीएम, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, डब्ल्यूएचओ व यूनिसेफ प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम