कोटे की दुकानों से राशन वितरण शुरू, 10 अगस्त तक मिलेगा निःशुल्क गेहूं-चावल

कोटे की दुकानों से राशन वितरण शुरू, 10 अगस्त तक मिलेगा निःशुल्क गेहूं-चावल

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (संवाददाता) – जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत आवंटन माह अगस्त 2025 का निःशुल्क खाद्यान्न वितरण 20 जुलाई से 10 अगस्त तक किया जाएगा। यह जानकारी जिलापूर्ति अधिकारी कृष्ण बल्लभ सिंह ने दी है।

उन्होंने बताया कि जिले की सभी उचित दर की दुकानों से अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को नियमानुसार गेहूं व फोर्टिफाइड चावल का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलो खाद्यान्न जिसमें 14 किलो गेहूं एवं 21 किलो फोर्टिफाइड चावल निःशुल्क दिया जाएगा।

वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 2 किलो गेहूं व 3 किलो फोर्टिफाइड चावल यानी कुल 5 किलो खाद्यान्न प्रदान किया जाएगा।

खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए आधार प्रमाणीकरण आवश्यक किया गया है। यदि किसी कारणवश आधार प्रमाणीकरण नहीं हो पाता है, तो कार्डधारक ओटीपी सत्यापन के माध्यम से भी राशन प्राप्त कर सकते हैं।

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सदर गुलाब एफ व पूर्ति निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि कार्डधारक समय से राशन प्राप्त कर लें और सभी सदस्यों का केवाईसी (KYC) अवश्य करा लें। जिन सदस्यों का केवाईसी पूर्ण नहीं होगा, उनकी यूनिट आगामी माह में राशन कार्ड से स्वतः हट सकती है। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी कार्डधारक की होगी।

सुझाव: राशन कार्डधारक वितरण की अंतिम तिथि 10 अगस्त से पूर्व ही खाद्यान्न प्राप्त कर लें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास