थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा शातिर चोर गिरफ्तार

थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 05 अदद सबमर्सिबल पम्प बरामद

 

वाराणसी– पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर

 

अभियुक्तगण 1-रवि बिन्द उर्फ मलिंगा पुत्र बुद्ध बिन्द निवासी कादीपुर थाना रोहनियां कमि० वाराणसी व 2-रिन्कू बिन्द उर्फ पप्पू बिन्द निवासी कादीपुर थाना रोहनियां कमि० वाराणसी को आज दिनांक-25.12.2023 को समय करीब 07.45 बजे लठिया अण्डर पास सर्विस लेन के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी के कुल 05 अदद सबमर्सिबल पम्प बरामद किये गये। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रोहनिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-0394/2023 धारा 411/414 भा0द0वि0 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

विवरण पछताछ-पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों ने बताया कि ये सबमर्सिबल पम्प चोरी के हैं, जिसे हम दोनों व हमारे अन्य साथी आर्थिक लाभ हेतु चुराकर औने-पौने दामों पर हाईवे के किनारे बेचने के लिए ग्राहको की तलाश कर रहे थे कि आप लोगो ने हमे पकड़ लिया।

 

हम सभी लोग मिलकर एकान्त मे बने मकानों की रेकी कर सबमर्सिबल पम्पो की तलाश करते है और मौका पाकर सबमर्सिबल पम्प चुरा लेते हैं और औने-पौने दामों पर बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त करते है।

 

इससे पहले भी हम सभी आम राहगीरों को चोरी के समर सबमर्सिबल पम्प को बेच चुके है और बेचे गये रुपयो से जीवन यापन करते है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सुनील कुमार यादव,उ0नि0 विनीत कुमार गौतम,उ0नि0 ऋतुराज मिश्रा,का0 अरविन्द यादव,का0 मनोज कुमार,का0 रावेन्द्र कुमार,का0 धनन्जय सिंह थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    सनातन एवं वैष्णव परंपरा में राधा रानी को श्रीकृष्ण की परम आध्यात्मिक शक्ति के रूप में माना गया, निःस्वार्थ भक्ति और समर्पण का संदेश देता है पर्व     रिपोर्ट…

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान