अवैध गाजा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण थाना लंका पुलिस द्वारा गिरफ्तार

अवैध गाजा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण थाना लंका पुलिस द्वारा गिरफ्तार, कब्जे से प्लास्टिक की दो बोरियों से 40 किलो 50 ग्राम गांजा कीमती लगभग 8 लाख रुपये व एक मोटर साइकिल बरामद

 

वाराणसी– पुलिस महानिदेशक, लखनऊ, उ०प्र० द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त कमिश्नेस्ट वाराणसी द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं युवाओं को नशे के जाल से बचाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में श्री आर०एस० गौतम पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक लंका शिवाकान्त मिश्र के कुशल नेतृत्व में दिनांक 24.12.2023 को थाना लंका पुलिस टीम गस्त करते हुए सर्विस रोड से टोल प्लाजा की तरफ जा रही थी कि बीच रास्ते में कच्ची सड़क के किनारे दो व्यक्ति बिना नम्बर प्लेट दो पहिया वाहन के साथ दिखाई देये कि उनलोगों को देखकर सकपका कर भागने का प्रयास किये।

 

दोनो व्यकितयों को घेरघार कर पकड़ लिया गया। गाड़ी की सीट पर रखे बोरे को चेक किया गया तो बोरे में गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा के बारे में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि यह अवैध है, जिसे हम लोग बेचने जा रहे थे। उक्त के सम्बन्ध में अभियुक्तगण 1. विकाश कुमार पुत्र गुलाब राम निवासी सिरहिश पोस्ट शिहोरिया थाना चाँद, जनपद कैमूर, बिहार, 2. सिराज धोबी पुत्र मावल धोबी निवासी सुरहा थाना चाँद, जनपद कैमूर, बिहार को डाफी टोल प्लाजा के पास कच्ची सड़क के किनारे से समय करीब 16.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।

 

आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।विवरण पूछताछ- पकड़े गये अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो बताये कि साहब हमलोग गरीब तबके के हैं तथा अपना व अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए बिहार से सस्ते दाम पर गांजा खरीद कर बनारस व आसपास के इलाकों में इन्हें उचित लाभ पर बेंच देते हैं। आज हमलोग गांजा लेकर बनारस स्टेशन पर बेचने के लिए जा रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया। साहब हमें माफ कर दीजिए हमसे बहुत बड़ी गलती हो गयी है, आगे से ऐसा काम नहीं करेंगे।

 

गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे श्री अतुल अंजान त्रिपाठी, सहायक पुलिस आयुक्त, भेलूपुर,प्रभारी निरीक्षक श्री शिवाकान्त मिश्र,उ0नि0 श्री अश्वनी कुमार राय, चौकी प्रभारी रमना,उ0नि0 अग्रचारी यादव,उ0नि0 रोहित त्रिपाठी,उ0नि0 आदित्य कुमार राय,हे0का0 जितेन्द्र सिंह,का0 अमित कुमार शुक्ला,का0 विरेन्द्र कुमार यादव,का0 मनोज कुमार सिंह, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    सनातन एवं वैष्णव परंपरा में राधा रानी को श्रीकृष्ण की परम आध्यात्मिक शक्ति के रूप में माना गया, निःस्वार्थ भक्ति और समर्पण का संदेश देता है पर्व     रिपोर्ट…

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान