प्रदेश में हड़ताल का दूसरा दिन, नहीं हुआ खाद्यान्न का वितरण

कोटेदारों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्ण बंद रहा वितरण कार्य

चौबेपुर (वाराणसी)। उत्तर प्रदेश के कोटेदारों की तीन दिवसीय हड़ताल का दूसरा दिन भी पूरी तरह सफल रहा। आल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर की गई इस हड़ताल के चलते राज्यभर में खाद्यान्न वितरण पूरी तरह बंद रहा।

कोटेदारों की यह हड़ताल कुल सात सूत्रीय मांगों को लेकर की जा रही है, जिसमें प्रमुख मांग कमीशन वृद्धि की है।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कोटेदारों को अन्य राज्यों की तुलना में बेहद कम कमीशन मिलता है।

उन्होंने कहा कि सरकार को कई बार ज्ञापन व पत्रक के माध्यम से अवगत कराया गया, परंतु कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

इसी के विरोधस्वरूप कोटेदारों ने 18 जुलाई को खाद्य आयुक्त कार्यालय का घेराव किया और 20 से 22 जुलाई तक तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया।

गिरीश तिवारी ने दावा किया कि हड़ताल पूरे प्रदेश में शत-प्रतिशत सफल रही है और 1% भी खाद्यान्न वितरण नहीं हुआ।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कोटेदारों का कमीशन ₹200 प्रति क्विंटल नहीं किया, तो आगामी माह से प्रदेशभर के कोटेदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जनता को होने वाली असुविधा के लिए उन्होंने सरकारी उदासीनता को जिम्मेदार ठहराया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा