श्रावण सोमवार पर भक्ति, व्यवस्था और सुरक्षा का त्रिवेणी संगम

मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, प्रशासन रहा मुस्तैद

 

चौबेपुर (वाराणसी)। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम, कैथी में भक्ति, श्रद्धा और सुरक्षा व्यवस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

 

रविवार रात से ही श्रद्धालुओं और कांवरियों का जनसैलाब मंदिर क्षेत्र में उमड़ पड़ा। रैन बसेरों में रातभर चहल-पहल बनी रही और अलसुबह से ही “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण शिवमय हो उठा।

 

रात्रि 1:30 बजे एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में मंदिर के पट मंगला आरती के साथ विधिवत खोले गए। जैसे ही प्रातःकालीन आरती प्रारंभ हुई, श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए।

 

श्रद्धालुओं को सहज दर्शन और जलाभिषेक की सुविधा मिले, इसके लिए प्रशासन ने सफाई, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, मार्गदर्शन और सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की थी।

 

दिनभर लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। दर्शन को कतारबद्ध और सुगम बनाने हेतु भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

 

अधिकारियों द्वारा श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा।

 

भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए पुलिस बल के साथ-साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें घाट क्षेत्र में मौजूद रहीं।

ड्रोन कैमरों के माध्यम से पूरे परिसर की सतत निगरानी की गई। गहरे पानी में श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकने के लिए विशेष बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत लगाए गए।

 

कैथी हाईवे पर वाहनों की ब्रैकेटिंग व्यवस्था लागू की गई, जिससे श्रद्धालुओं और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

पूरे आयोजन के दौरान एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा, चौकी प्रभारी अनिल कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहे और निगरानी करते रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी