किसानों को समय पर उचित दर पर उपलब्ध कराएं उर्वरक : मंडलायुक्त एस. राजलिंगम

नहरों और नलकूपों की स्थिति की भी की समीक्षा, 31 जुलाई तक फसल बीमा कराने की अपील

वाराणसी। किसानों को समय से उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने को लेकर मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने मंगलवार को मंडलीय अधिकारियों के साथ बैठक कर उर्वरकों की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था, वर्षा की स्थिति और खरीफ फसलों के कवरेज की समीक्षा की।

मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि जनपदों में जहां-जहां उर्वरक समाप्त हो चुके हैं या समाप्ति की स्थिति में हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर उर्वरकों का वितरण सुनिश्चित किया जाए।

उप आयुक्त/उप निबंधक सहकारिता सोमी सिंह ने बताया कि मंगलवार को वाराणसी में इफको की एक रैक प्राप्त हुई, जिसमें डीएपी 131 मीट्रिक टन और एनपीके 418 मीट्रिक टन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त वाराणसी के लिए 500 मीट्रिक टन तथा गाजीपुर के लिए 536 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध कराया गया है।

मंडलायुक्त ने सिंचाई एवं नलकूप विभाग के अधीक्षण अभियंताओं को निर्देशित किया कि नहरों के अंतिम छोर तक पानी की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। जो नलकूप विद्युत या यांत्रिक खराबी के कारण बंद हैं, उन्हें तीन कार्यदिवस के भीतर चालू कराने के निर्देश दिए गए।

संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अधिसूचित क्षेत्रों में धान, मक्का, बाजरा, ज्वार, उड़द आदि खरीफ फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित है। अब तक मंडल में 82,683 ऋणग्राही एवं 1380 गैर-ऋणग्राही किसानों द्वारा फसल बीमा कराया जा चुका है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे बीमा जरूर कराएं ताकि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में क्षति पूर्ति की जा सके।

फसल क्षति की सूचना किसान बैंक शाखा, टोल फ्री नंबर 14447, या व्हाट्सएप नंबर 706551447 पर दे सकते हैं।

समीक्षा बैठक में संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार, उप आयुक्त/उप निबंधक सहकारिता सोमी सिंह, पीसीएफ के रीजनल मैनेजर पुष्पेंद्र कुशवाहा, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता जी.सी. सिंह, तथा नलकूप विभाग के अधीक्षण अभियंता डी.के. आर्य उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास