बलिया खाद्यान्न घोटाले के आरोपी पूर्व सहायक विकास अधिकारी को EOW ने किया गिरफ्तार

27 लाख रुपये के गबन का आरोपी वाराणसी से दबोचा गया

वाराणसी। बहुचर्चित बलिया खाद्यान्न घोटाले में वांछित चल रहे पूर्व सहायक विकास अधिकारी (कृषि) व तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी सूरश्याम सिंह को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) वाराणसी की टीम ने मंगलवार शाम को अखरी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ग्राम बगही, थाना चुनार, जनपद मिर्जापुर का मूल निवासी है, जो वर्तमान में विशाल नगर (उपासना नगर), अखरी, थाना रोहनिया में रह रहा था। पुलिस के अनुसार सूरश्याम सिंह ने ग्राम प्रधान व कोटेदारों से मिलीभगत कर मस्टर रोल पर फर्जी श्रमिकों के नाम, अंगूठे और हस्ताक्षर दर्शाकर करीब 27 लाख रुपये के शासकीय धन का भ्रष्टाचारपूर्वक गबन किया था।

इस प्रकरण में वर्ष 2006 में थाना बांसडीह, जनपद बलिया में अभियोग पंजीकृत किया गया था। आरोपी वर्ष 2021 में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) के पद से सेवानिवृत्त हो चुका है।

गिरफ्तारी को लेकर EOW वाराणसी के पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार ने निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था, जिसमें निरीक्षक सहजानंद श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी विनोद यादव एवं हेमंत सिंह शामिल थे। टीम ने कुशल रणनीति के तहत आरोपी को धरदबोचा।

EOW टीम अब आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा