सिगरा में उचक्कागिरी, रिवॉल्वर देख बैग छोड़कर भागा चोर

सिगरा में उचक्कागिरी, रिवॉल्वर देख बैग छोड़कर भागा चोर

वाराणसी सिगरा में कपड़ों की खरीदारी करने पहुंचे चौबेपुर के युवक का फार्च्यूनर में रखा बैग उचक्का उड़ाकर ले भागा। बैग में रिवॉल्वर और कारतूस देख उचक्का घबरा गया और उसे स्कूटी पर छोड़कर फरार हो गया।

यह पूरी घटना बुधवार को तब सामने आई, जब रथयात्रा चौराहे पर ड्यूटीरत ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर मो. असलम अंसारी को एक लावारिस काले रंग का बैग एक स्कूटी पर संदिग्ध अवस्था में मिला। जांच करने पर बैग में एक 32 बोर की रिवॉल्वर, पांच जिंदा कारतूस और एक डायरी बरामद हुई।

डायरी में दर्ज मोबाइल नंबर के आधार पर संपर्क किया गया तो बैग के मालिक अपूर्व कुमार तिवारी, निवासी ग्राम गौरा उपरवार, थाना चौबेपुर के रूप में पहचान हुई।

अपूर्व ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सिगरा में कपड़ों की खरीदारी करने पहुंचे थे। इस दौरान किसी उचक्के ने ड्राइवर को झांसे में लेकर गाड़ी में रखा बैग चुरा लिया। खरीदारी के बाद जब वह लौटे तो बैग गायब मिला।

इसी बीच रथयात्रा चौराहे से ट्रैफिक इंस्पेक्टर का फोन आया कि उनका बैग सुरक्षित बरामद हुआ है। मौके पर पहुंचकर अपूर्व ने अपने दस्तावेज, रिवॉल्वर और कारतूस सही-सलामत पाकर राहत की सांस ली।

उन्होंने ट्रैफिक पुलिस की सजगता, ईमानदारी और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए मो. असलम अंसारी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सफलता   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)  चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई…

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    चौबेपुर में स्वर्णकार संघ की बैठक सम्पन्न, अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। आगामी 11 अप्रैल 2026 को लखनऊ में आयोजित सोनार महासम्मेलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल