नगर आयुक्त ने डूडा कार्यालय व सुयोग केंद्र का किया औचक निरीक्षण

हितग्राहियों से की वार्ता, आजीविका योजना के क्रियान्वयन की जानी जमीनी हकीकत

 

वाराणसी। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बुधवार को जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय तथा दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के अंतर्गत संचालित सुयोग केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान डूडा कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित मिले। नगर आयुक्त ने कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली और उनकी कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। इसके पश्चात उन्होंने सुयोग केंद्र पर ‘एकल खिड़की प्रणाली’ का निरीक्षण किया, जहां विभिन्न आजीविका समूहों से जुड़े हितग्राही पंजीकरण कराने आए थे।

 

नगर आयुक्त ने वहां उपस्थित गिग वर्कर्स, श्रमिक समूहों, महिला स्वयं सहायता समूहों समेत अन्य लाभार्थियों से सीधी बातचीत कर योजनाओं के लाभ और उनमें आ रही समस्याओं की जानकारी ली।

 

उल्लेखनीय है कि यह योजना भारत के 25 शहरों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित की जा रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहर – लखनऊ, आगरा और वाराणसी शामिल हैं। योजना का उद्देश्य डोमेस्टिक वर्कर, निर्माण श्रमिक, गिग वर्कर, वेस्ट वर्कर, परिवहन श्रमिक और केयर वर्कर जैसे छह विशेष आजीविका समूहों को संगठित कर उन्हें व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

 

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, बैंक प्रतिनिधियों और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना के सफल क्रियान्वयन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि योजना के तहत लाभार्थियों की प्रोफाइलिंग कर उन्हें जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड जैसी सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

 

नगर आयुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कोई कोताही न हो। निरीक्षण के दौरान योजना के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों का भी संज्ञान लिया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा