छात्र राजनीति से निकले सुभाष ‘गुड्डू’ अब विधान परिषद चुनाव मैदान में, समर्थकों में जोश, राजनीतिक गलियारों में हलचल

छात्र राजनीति से निकले सुभाष ‘गुड्डू’ अब विधान परिषद चुनाव मैदान में, समर्थकों में जोश, राजनीतिक गलियारों में हलचल

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। छात्र राजनीति में एक लंबे अरसे तक सक्रिय भूमिका निभा चुके सुभाष चंद्र सिंह उर्फ ‘गुड्डू’ ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद (आंगतुक) सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। चौबेपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने अपने चुनावी इरादों को स्पष्ट किया, जिससे उनके समर्थकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

सुभाष ‘गुड्डू’ का छात्र जीवन नेतृत्व और संघर्ष की मिसाल रहा है। वर्ष 1985 से 1996 तक वह दयानंद महाविद्यालय, हरिश्चंद्र महाविद्यालय और काशी विद्यापीठ—तीनों प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर पहले ही प्रयास में निर्वाचित हुए। उनके कार्यकाल में छात्रहित में कई उल्लेखनीय फैसले हुए, जिनमें ऑनर्स डिग्री की बहाली, परास्नातक कक्षाओं का संचालन, नए परिसर का निर्माण तथा बीएड, एमबीए, बीबीए जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की शुरुआत शामिल है।

काशी विद्यापीठ से जुड़े महाविद्यालयों को एक मंच पर लाकर सुभाष सिंह ने संयुक्त रूप से कई छात्रहितकारी निर्णय भी पारित कराए। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति से मिलकर विश्वविद्यालय के विस्तार की भी प्रभावी पहल की थी।

ईमानदार, निर्भीक और जनसंपर्क में माहिर सुभाष ‘गुड्डू’ आज भी युवाओं और समाजसेवियों के लिए प्रेरणास्रोत माने जाते हैं। उनके चुनावी मैदान में उतरने की खबर से न केवल समर्थकों में उत्साह है, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम