प्रतिबंधित मांस लदा ऑटो ट्रैक्टर से टकराया, चालक फरार

श्रावण मास में मांस की तस्करी से भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग

 

चौबेपुर (वाराणसी)। बनकट स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर के सामने मंगलवार की सुबह वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ऑटो (यूपी 65 एनटी 8055) अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रैक्टर में जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया।

 

दुर्घटना के बाद जब स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि ऑटो में प्रतिबंधित मांस लदा हुआ था। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई और लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि श्रावण जैसे पवित्र माह में, जब शासन ने मांस-मछली की बिक्री और परिवहन पर रोक लगा रखी है, तब भी कुछ असामाजिक तत्व चोरी-छिपे तस्करी का कार्य कर रहे हैं। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।

 

सूचना मिलने पर चौबेपुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और ऑटो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि ऑटो में लदे मांस का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। शेष मांस को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया है। वाहन को थाने लाकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में कठोर कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और श्रावण मास की पवित्रता बनी रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम