पुलिस कर्मियों को डाक बीमा का मिलेगा लाभ: कर्नल विनोद

तनावपूर्ण सेवा में जुटे जवानों को सुरक्षा कवच देगी इंडिया पोस्ट की योजना

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के जवानों को अब डाक विभाग की बीमा योजनाओं का लाभ मिलेगा। बनारस परिक्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से भेंट कर इंडिया पोस्ट की बचत और बीमा योजनाओं की जानकारी साझा की।

 

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी अत्यधिक तनाव में सेवा करते हैं और उनके पास सुरक्षित निवेश के विकल्पों की जानकारी व समय का अभाव होता है। इसे देखते हुए भारतीय डाक विभाग ने विशेष पहल करते हुए पुलिस थानों, कार्यालयों और ट्रेनिंग सेंटरों में पहुंचकर बीमा योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया है। इसके तहत डाक अधीक्षक सहित विभागीय अधिकारी पुलिस महकमे में शिविर लगाएंगे, जहां फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे और योजनाओं की विस्तृत जानकारी वीडियो व प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी जाएगी।

 

यह अभियान वाराणसी के सभी उपमंडलों में चलाया जाएगा। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए अभियान में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यह योजना जवानों को सुरक्षित भविष्य की दिशा में प्रेरित करेगी।

 

कर्नल विनोद ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत केवल 20 रुपये सालाना प्रीमियम पर दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध कराया जा रहा है। यह बीमा वाराणसी के सभी डाकघरों में सहज रूप से उपलब्ध है। इसके लिए केवल एक पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाकर स्थायी आदेश देना होता है, जिसके बाद हर वर्ष स्वतः बीमा राशि खाते से कटकर योजना की निरंतरता बनी रहती है।

 

उन्होंने बताया कि कोई भी विभाग, कंपनी या संस्था अपने कर्मचारियों को इस योजना से जोड़ना चाहें तो डाक विभाग उनके कार्यालयों में कैंप लगाने के लिए तैयार है। इसके लिए परिमंडल कार्यालय (बनारस कैंट) या डाक अधीक्षक से संपर्क किया जा सकता है।

 

इस अवसर पर कर्नल विनोद ने पुलिस कमिश्नर को इंडिया पोस्ट द्वारा जारी किए गए सुंदर डाक टिकटों का सेट भी भेंट किया। उनके साथ सहायक अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह और विपिन सिंह भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को योजनाओं की जानकारी सीधे पहुंचाने की बात कही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास