नहर और बिजली संकट को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन

जौनपुर में अजीत सिंह और जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में किसानों ने उठाई आवाज

 

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। डोभी-केराकत क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने मंगलवार को पूर्वांचल किसान यूनियन के नेता अजीत सिंह और वरिष्ठ समाजसेवी जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर हल लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। किसानों की मांग थी कि क्षेत्र की नहरों—शारदा सहायक खंड 36 और बरसठी 39—में पानी नहीं आ रहा है, जिससे धान की रोपाई ठप हो गई है।

 

बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर भी किसानों ने गहरी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि सरकार 18 घंटे बिजली देने का दावा कर रही है, लेकिन हकीकत यह है कि हर 5 मिनट पर बिजली जाती है और 10 मिनट में आती है। इस कारण ट्यूबवेल व मोटर नहीं चल पा रहे हैं और खेती ठप है।

 

प्रदर्शन के दौरान किसानों का गुस्सा सरकार और अधिकारियों पर फूटा। उन्होंने ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को जौनपुर से हटाने की भी मांग की। जज सिंह अन्ना ने कहा कि पानी-बिजली जैसे मुद्दे सरकारें बदलने का कारण बन सकते हैं, लेकिन भाजपा सरकार भी इसे नजरअंदाज कर रही है।

 

मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने एक्सीएन नहर और एक्सीएन विद्युत के साथ किसानों की मांगों का ज्ञापन लिया। अधिकारियों ने तीन दिन के भीतर व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया। किसानों में इस बात को लेकर आंशिक संतोष दिखाई दिया, पर आंदोलन की चेतावनी बरकरार रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    राजकीय भवनों पर फहरेगा तिरंगा, कार्यालयों व विद्यालयों में गांधी जी के चित्र पर होगा माल्यार्पण; स्वास्थ्य मेला, रक्तदान शिविर और रोगियों को फल-दवा वितरण भी     रिपोर्ट अभिषेक…

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    प्रभारी जिला जज, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य व स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय भदोही। प्रभारी जिला जज डॉ.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा