ट्रकों की टक्कर में चालक और खलासी की मौत, हाईवे पर दो घंटे जाम

ट्रकों की टक्कर में चालक और खलासी की मौत, हाईवे पर दो घंटे जाम

 

 

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। ऊंज थाना क्षेत्र के नौधन गांव के पास नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर में एक ट्रक के चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसे पूरी तरह से साफ कराने में पुलिस और प्रशासन को करीब दो घंटे का समय लगा।

 

जानकारी के अनुसार, वाराणसी से खराब बैटरियों की खेप लेकर कानपुर जा रहा एक ट्रक जैसे ही नौधन गांव के पास पहुंचा, उसके चालक को नींद की झपकी आ गई। इसी दौरान सामने से प्याज लादकर प्रयागराज की ओर जा रहा दूसरा ट्रक आ गया और दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बैटरियों से भरा ट्रक बुरी तरह पिचक गया।

 

हादसे में कानपुर के मंगला विहार, चकेरी निवासी ट्रक चालक देवेंद्र यादव (45) और खलासी इंद्रजीत नट (38), निवासी भमौरा, चकिया, चंदौली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रक के चालक और खलासी ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली।

 

घटना की सूचना मिलते ही ऊंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि क्षतिग्रस्त ट्रकों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया गया। इस दौरान प्रयागराज की ओर भीटी तक और वाराणसी की दिशा में गोपीगंज तक लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को बहाल किया। पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    राजकीय भवनों पर फहरेगा तिरंगा, कार्यालयों व विद्यालयों में गांधी जी के चित्र पर होगा माल्यार्पण; स्वास्थ्य मेला, रक्तदान शिविर और रोगियों को फल-दवा वितरण भी     रिपोर्ट अभिषेक…

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    प्रभारी जिला जज, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य व स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय भदोही। प्रभारी जिला जज डॉ.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा