छितौनी पकवान इनारा में स्वच्छता अभियान, भाजपाइयों ने किया श्रमदान

जनता पार्टी रामेश्वर मंडल ने किया आयोजन, सफाई को लेकर दिया जागरूकता संदेश

 

वाराणसी । जनता पार्टी रामेश्वर मंडल की ओर से बुधवार को छितौनी पकवान इनारा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सड़क व बाजार क्षेत्र की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

 

अभियान में काशी विद्यापीठ ब्लॉक प्रमुख प्रवेश पटेल, रामेश्वर मंडल प्रभारी विनोद रस्तोगी, मंडल अध्यक्ष आलोक पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन पांडे, अभिषेक सिंह, नाहर सिंह, संकट राजभर, ग्राम प्रधान विजय जायसवाल और जंग बहादुर प्रधान समेत भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर सड़क और बाजार को साफ किया और स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी आदत और संस्कार होना चाहिए।

 

रामेश्वर मंडल अध्यक्ष आलोक पांडे ने बताया कि इस तरह के अभियान से लोगों में साफ-सफाई को लेकर जागरूकता आती है और समुदाय भी प्रेरित होता है। उन्होंने कहा कि पार्टी आगे भी इस तरह के जनसरोकार वाले कार्यक्रम करती रहेगी।

 

स्थानीय निवासियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान नियमित चलने चाहिए, जिससे वातावरण स्वच्छ और रोगमुक्त बना रहे।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम