शराब ठेके के विरोध में महिलाएं उतरीं सड़कों पर, हसिया-बेलन लेकर जताया विरोध

प्रशासन को चेतावनी– जल्द हटाएं दुकान, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। बलुआ रोड स्थित आरा मशीन के समीप खुले देशी शराब के ठेके को लेकर स्थानीय महिलाओं में रोष फूट पड़ा। बुधवार को भारी संख्या में महिलाएं और बच्चियां हसिया-बेलन लेकर दुकान के सामने इकट्ठा हो गईं और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने शराब की दुकान को अविलंब बंद करने या अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की।

 

प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का कहना था कि ठेका रिहायशी इलाके के करीब खोला गया है, जिससे महिलाओं, बच्चों और राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही आशंका जताई कि दुकान खुलने से क्षेत्र में शराबियों का जमावड़ा बढ़ेगा और माहौल खराब होगा।

 

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जिस स्थान पर दुकान खोली गई है वह वाराणसी-गाजीपुर हाइवे से महज 190 मीटर की दूरी पर है, जबकि नियमानुसार यह दूरी कम से कम 220 मीटर होनी चाहिए। बावजूद इसके प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में जिलाधिकारी, विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

 

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही दुकान को बंद या स्थानांतरित नहीं किया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगी। बाद में ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल उर्फ गोलू के मौके पर पहुंचकर आश्वासन देने पर महिलाओं ने धरना समाप्त किया।

 

प्रदर्शन में संगीता, कंचन चौहान, नेहा, दीक्षा, साक्षी, मानसी, देवी, ज्योति चौहान, निधि चौहान, अमृता, मीनाक्षी, लक्ष्मी समेत दर्जनों महिलाएं शामिल रहीं। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि जनहित को देखते हुए शराब के ठेके को किसी गैर रिहायशी स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम