नाग पंचमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गांवों में गूंजे कुश्ती के दांव-पेंच

मंदिरों में पूजन-अर्चन, अखाड़ों में जुटे पहलवान और दर्शक

चौबेपुर (वाराणसी)। मंगलवार को क्षेत्र में नाग पंचमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भोर से ही श्रद्धालु भगवान शिव और नाग देवता की पूजा-अर्चना में जुटे रहे। लोगों ने नाग देवता को दूध और लावा अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं रक्षा की कामना की।

गांवों के मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने दूध-लावा अपने घरों में भी छिड़का। पर्व के अवसर पर बच्चों के लिए झूले, खिलौने और मिठाइयों की दुकानों पर भी भारी भीड़ देखने को मिली।

इधर नाग पंचमी के अवसर पर परानापुर, गौरा ऊपरवार, धौरहरा, रजवाड़ी समेत दर्जनों गांवों के परंपरागत अखाड़ों में दंगल का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने अखाड़ों की सफाई कर उन्हें विशेष रूप से सजाया। दिन भर पहलवानों के दांव-पेंच देखते ही बन रहे थे। दंगल प्रतियोगिताओं में युवाओं के साथ बुजुर्गों की भी अच्छी भागीदारी रही।

कुश्ती प्रतियोगिता में जब युवा पहलवान मैदान में उतरे तो दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। कई स्थानों पर पूर्व के नामचीन पहलवान भी उपस्थित रहे, जिन्होंने युवाओं को मार्गदर्शन दिया और उत्साहवर्धन किया।

ग्रामीणों ने बताया कि नाग पंचमी सिर्फ धार्मिक पर्व ही नहीं बल्कि सामाजिक मेल-जोल और सांस्कृतिक परंपरा को भी जीवित रखने का माध्यम है। पर्व ने एक बार फिर गांवों की परंपरा और उत्सवधर्मिता को जीवंत कर दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण, अंतरराष्ट्रीय तनाव पर बोले—संवाद ही समाधान का मार्ग   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी): मऊ से वाराणसी की ओर जा रहे योगगुरु बाबा रामदेव…

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    MMSS इंग्लिश स्कूल का वार्षिक उत्सव बना प्रेरणा का पर्व, बच्चों की प्रतिभा से गूंजा पूरा परिसर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक